देश

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: यूएई से प्रत्यर्पण के बाद फरार आरोपी कमलेश पारेख गिरफ्तार, करोड़ों के बैंक घोटाले से जुड़ा मामला

Listen to this News

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी कमलेश पारेख को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कमलेश पारेख लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी किया गया था। भारतीय एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के बाद उसे यूएई से भारत लाया गया।

सीबीआई के मुताबिक, पारेख एक बड़े बैंकिंग और वित्तीय घोटाले में वांछित था, जिसमें बैंकों के एक समूह को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस घोटाले में फर्जी तरीके से लोन राशि को विदेशों में डायवर्ट करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि यह मामला एक बहु-करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों और विदेशी संस्थाओं के जरिए वित्तीय गड़बड़ियां की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button