उत्तराखंड

नैनीताल: लालकुआं में हाथी का आतंक, 72 घंटे में 3 लोगों की मौत; इलाके में दहशत

Listen to this News

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 72 घंटों में हाथी के हमलों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, टांडा रेंज के जंगलों में सक्रिय एक दंतैल हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में लोगों को निशाना बनाया। हाल ही में लकड़ी बीनने गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे पटक-पटक कर मार डाला गया।

इससे पहले भी इसी हाथी ने दो अन्य लोगों की जान ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है। लोग जंगल और खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button