उत्तराखंड

15 मई से हरीश रावत का प्रदेशव्यापी संवाद अभियान, जनता से सीधे जुड़ने की पहल

Listen to this News

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेशभर में संवाद अभियान चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 15 मई से राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

हरीश रावत ने बताया कि चुनाव परिणामों के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि राजनीति में निरंतर और तर्कपूर्ण संवाद बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह पहल शुरू करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि इस संवाद अभियान के तहत वह अलग-अलग वर्गों से बातचीत करेंगे। इसमें राज्य आंदोलन से जुड़े प्रबुद्ध लोग, युवा और विभिन्न संगठन शामिल होंगे। रावत इनसे जानने की कोशिश करेंगे कि उत्तराखंड अपनी 25 साल की यात्रा में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है या नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके कार्यकाल में रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ था और अब भी उनके पास रोजगार व स्वरोजगार को लेकर स्पष्ट रोडमैप है।

संवाद यात्रा की शुरुआत वह हरिद्वार में गंगा के आशीर्वाद से करेंगे, जबकि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में स्थानीय देवताओं का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button