उत्तराखंड

देहरादून: पलटन बाजार में जुए के अड्डे पर छापा, 18 लोग गिरफ्तार; कई बड़े नेताओं के नाम भी सामने

Listen to this News

देहरादून के पलटन बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 18 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में कई बड़े नेताओं के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सहारनपुर चौक के पास महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

छापे के दौरान पुलिस ने करीब 3.10 लाख रुपये नकद, 20 डाइस और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ताश और डाइस के जरिए बड़ी रकम पर दांव लगा रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले में सामने आए अन्य नामों और संभावित लिंक की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button