उत्तराखंड

हरिद्वार: जेसीबी चालक की संदिग्ध मौत मामले में आगरा की कंपनी के मैनेजर समेत 5 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Listen to this News

हरिद्वार में जेसीबी चालक की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आगरा की एक कंपनी के महाप्रबंधक (मैनेजर) समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है

बताया जा रहा है कि मृतक एक कूड़ा निस्तारण से जुड़ी कंपनी में जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत था। उसकी मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे और न्याय की गुहार लगाई थी।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर अदालत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button