देश

महिला सुरक्षा की हकीकत जानने रात में अंडरकवर निकलीं IPS अधिकारी बी. सुमति, तीन घंटे में 40 लोगों ने किया परेशान

Listen to this News

तेलंगाना के मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ IPS अधिकारी बी. सुमति ने महिलाओं की सुरक्षा का जमीनी सच जानने के लिए देर रात अंडरकवर ऑपरेशन किया। वह आम महिला बनकर हैदराबाद के दिलसुखनगर बस स्टॉप पर रात 12:30 बजे से 3:30 बजे तक अकेली खड़ी रहीं। इस दौरान करीब 40 पुरुषों ने उनसे संपर्क किया और कई लोगों ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई युवक शराब और नशे के प्रभाव में थे। ऑपरेशन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस टीम ने संदिग्ध और महिलाओं को परेशान करने वाले लोगों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य महिलाओं के लिए रात में सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पकड़े गए लोगों की काउंसलिंग की गई और महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर सख्त चेतावनी दी गई। इस पहल की सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच काफी सराहना हो रही है।

बी. सुमति इससे पहले भी अपने करियर के शुरुआती दौर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इसी तरह का अंडरकवर अभियान चला चुकी हैं। हाल ही में उन्हें मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button