देश

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज हत्या: बुजुर्ग हाथ जोड़कर मांगता रहा रहम, हमलावरों ने एलएलबी छात्र को मारी गोली

Listen to this News

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां एलएलबी छात्र साजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में एक बुजुर्ग युवक की जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर हमलावरों से रहम की भीख मांगता दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि पड़ोसियों ने छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के दौरान हमलावर पक्ष की एक महिला कथित तौर पर कहती सुनाई दी, “तेरे शेर को करा दिया ढेर,” जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि छात्र अपने रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button