देश

जालौन: शराब पीने पर मां ने लगाई फटकार, नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Listen to this News

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक युवक ने कथित तौर पर मां की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना माधौगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 23 वर्षीय विकास दोहरे ने फांसी लगाकर जान दे दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक शराब पीकर घर पहुंचा था, जिस पर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर युवक अपने कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक के पिता ने भी करीब चार साल पहले आत्महत्या की थी। परिवार में अब उसकी मां और दिव्यांग भाई ही बचे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button