उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शुक्रवार सुबह Kedarnath Dham पहुंचे, जहां उन्होंने विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि अस्पताल के पास बने नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नए भवन के शुरू होने से चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर था। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चारधाम यात्रा के बीच केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



