उत्तराखंड

हल्द्वानी: नशा मुक्ति केंद्र में बेहोश हुए किशोर की 15 दिन बाद मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Listen to this News

हल्द्वानी (नैनीताल)। शहर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक किशोर की 15 दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने केंद्र के संचालक पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला विवादों में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, किशोर को नशे की लत के चलते करीब दो महीने पहले एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।

इलाज के दौरान किशोर की हालत लगातार गंभीर बनी रही और 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। वहीं मामले को लेकर पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button