देश

NEET पेपर लीक जांच में एक्शन तेज, NTA मुख्यालय पहुंची CBI टीम; जुटाई जा रही अहम जानकारी

Listen to this News

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच अब और तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम मंगलवार को दिल्ली स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मुख्यालय पहुंची, जहां अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और आंतरिक संचार से जुड़ी जानकारी जुटाई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, CBI की टीम कथित पेपर लीक के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले किन माध्यमों से बाहर पहुंचा और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की शुरुआती जांच के बाद केंद्र सरकार ने मामला CBI को सौंप दिया था। जांच एजेंसियों को “गेस पेपर” और असली प्रश्नपत्र के कई सवालों में समानता मिलने के दावे भी मिले हैं।

इस पूरे विवाद के बीच NTA पहले ही NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर चुकी है। पेपर लीक के आरोपों के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अब CBI की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button