उत्तराखंड
दर्द निवारक दवाओं के दुरुपयोग से बढ़ा खतरा, अल्मोड़ा में व्यक्ति के पेट में हुआ छेद

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्द निवारक (पेन किलर) दवाओं के गलत और बिना चिकित्सकीय सलाह के सेवन का गंभीर मामला सामने आया है। रानीखेत निवासी एक व्यक्ति को लगातार पेन किलर दवाओं के सेवन के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो गई, जिससे उसके पेट (आमाशय) में छेद हो गया।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय तक बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन करने से मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। बाद में जांच में सामने आया कि अधिक मात्रा और गलत तरीके से दवाओं के उपयोग के कारण पेट की दीवार को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
चिकित्सकों का कहना है कि बिना सलाह के दर्द निवारक दवाओं का लगातार सेवन पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे अल्सर और गंभीर मामलों में आंतों या पेट में छेद जैसी जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है।



