उत्तराखंड

देहरादून: पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों पर FIR, ज्योति रौतेला समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Listen to this News

देहरादून। राजधानी देहरादून में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, नर्सिंग भर्ती में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर “नर्सिंग एकता मंच” के सदस्य लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ आंदोलनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए थे, जिससे प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान कई आंदोलनकारियों की तबीयत भी बिगड़ गई थी। आंदोलनकारियों ने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में देरी का आरोप लगाया है और जल्द समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button