उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में 16 पद स्वीकृत, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है।

सरकार के इस फैसले के बाद कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण और शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।

जानकारी के अनुसार, इस महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षाएं जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य राज्य की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है।

यह कॉलेज उत्तराखंड को ‘स्पोर्ट्स स्टेट’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे पहले भी राज्य सरकार खेलों के लिए कई योजनाएं और संस्थान स्थापित करने की घोषणा कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button