उत्तराखंड

हल्द्वानी में पेट दर्द के बाद 10 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Listen to this News

उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे और उसे मकान मालिक के पास छोड़कर गए थे। इसी दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले उसे स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button