उत्तराखंड

सेलाकुई की ग्लोबल मेडिकिट कंपनी में हंगामा, महिला कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ के बाद FIR दर्ज

Listen to this News

देहरादून जिले के सेलाकुई स्थित ग्लोबल मेडिकिट कंपनी में शनिवार को जमकर हंगामा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कंपनी परिसर में घुसकर महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कंपनी प्रबंधन की शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सेलाकुई स्थित कंपनी की तीन इकाइयों में करीब 750 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button