देश

चतरा रेल परियोजना को मिला विशेष दर्जा, सांसद कालीचरण सिंह ने दी जानकारी

Listen to this News

चतरा में वर्षों से लंबित रेल संपर्क परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष दर्जा दिए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सांसद कालीचरण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

सांसद के अनुसार, चतरा रेल परियोजना को विशेष परियोजना घोषित किए जाने से अब इसके निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि गया–बोधगया–चतरा रेल कॉरिडोर सहित कई रेल परियोजनाओं को हाल ही में मंजूरी दी गई है, जिससे झारखंड और बिहार के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button