उत्तराखंड में जनगणना कार्य ने पकड़ी रफ्तार, आठ ब्लॉकों में भी शुरू हुआ सर्वे

उत्तराखंड में जनगणना कार्य अब तेजी पकड़ने लगा है। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में जनगणना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब आठ ब्लॉकों में भी सर्वे शुरू कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्य में लापरवाही को लेकर पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई थी, जिसके बाद काम में तेजी आई है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में अब तक करीब 53 प्रतिशत जनगणना कार्य पूरा हो चुका है। जनगणना टीम घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटा रही है। सर्वे के दौरान नागरिकों से निर्धारित प्रश्नों के उत्तर लिए जा रहे हैं और डिजिटल माध्यम से डाटा दर्ज किया जा रहा है।
प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य चल रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि जनगणना कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।



