उत्तराखंड

हरिद्वार रोड स्थित अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित किया गया शिफ्ट

Listen to this News

देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित पेनेसीया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में दूसरे वार्डों और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग अस्पताल परिसर के एक हिस्से में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। हालांकि समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। अस्पताल परिसर में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button