पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

पंजाब एंड सिंध बैंक ने देशभर में अप्रेंटिस के 635 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 जून 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 100 पद उत्तर प्रदेश में जबकि 90 पद पंजाब में रखे गए हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया 10+2 अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान हर महीने लगभग 12,300 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।
उम्मीदवारों को आवेदन से पहले Apprenticeship India और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन लिंक पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Punjab & Sind Bank Recruitment Portal पर उपलब्ध है।



