उत्तराखंड

अजय भटेजा हत्याकांड: सौतेले भाई ने हत्या के बाद हड़पी करोड़ों की संपत्ति, जांच तेज

Listen to this News

देहरादून के चर्चित अजय भटेजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित सौतेले भाई अमित भटेजा ने हत्या के बाद अजय की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस अब मामले में फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। जांच एजेंसियां संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और आर्थिक लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में गैंगस्टर एक्ट समेत सख्त धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हत्याकांड के पीछे संपत्ति विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button