देश
बकरीद से पहले दिल्ली सरकार की गाइडलाइन जारी, सड़कों पर कुर्बानी पर रोक

Listen to this News
बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले दिल्ली सरकार ने त्योहार को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों में किसी भी तरह की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल निर्धारित और अधिकृत स्थानों पर ही की जा सकेगी।
दिल्ली सरकार ने गाय, बछड़े और ऊंट जैसे प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध पशु व्यापार, अवैध कटान और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सरकार ने सोशल मीडिया पर कुर्बानी से जुड़े फोटो और वीडियो साझा करने से भी बचने की सलाह दी है। प्रशासन और पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।



