उत्तराखंड
हल्द्वानी में फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी कर्मचारी हिरासत में

Listen to this News
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित टांडा रेंज में वन विभाग के एक फॉरेस्ट वाचर की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक का शव जंगल क्षेत्र में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फॉरेस्ट वाचर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में मृतक के एक साथी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे आपसी विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।



