उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज की मेस में खाने में निकले कीड़े, MBBS छात्रों का हंगामा

Listen to this News

देहरादून के सरकारी दून मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मेस में परोसी गई सब्जी में कीड़े मिलने का आरोप लगा। कई MBBS छात्रों ने बताया कि उन्होंने कीड़ों को जीरा समझकर खाना खा लिया, जिसके बाद मामला सामने आते ही छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई।

जानकारी के अनुसार डिनर के दौरान छात्रों ने सब्जी में बड़ी संख्या में कीड़े देखे। इसके बाद छात्रों ने मेस प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खाद्य गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

छात्रों का कहना है कि मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button