देश

ओडिशा में सेप्टिक टैंक हादसा: जहरीली गैस से छह लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Listen to this News

ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस फैलने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा एम. रामपुर क्षेत्र के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में हुआ। मजदूर सेप्टिक टैंक के अंदर सेंटरिंग हटाने के लिए उतरे थे, तभी अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। एक-एक कर कई लोग उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी मानी जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button