उत्तराखंड
उत्तराखंड में महंगा हुआ आंचल दूध, 1 जून से देहरादून में लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। आंचल दूध की कीमतों में दो रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 1 जून 2026 से देहरादून जिले में लागू होंगी।
जानकारी के अनुसार, पैकेजिंग सामग्री और अन्य संचालन लागत बढ़ने के कारण दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे विभिन्न श्रेणी के दूध पैकेटों की कीमतों में वृद्धि होगी।
उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन का कहना है कि बढ़ती लागत के चलते यह निर्णय आवश्यक हो गया था। इससे पहले भी राज्य में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है।



