उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में 27 से 31 मई तक होगी ‘श्री बद्रीनाथ महिमा एवं श्री सत्यनारायण कथा’, धीरेंद्र शास्त्री होंगे शामिल

Listen to this News

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पवित्र बद्रीनाथ धाम में 27 मई से 31 मई 2026 तक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान ‘श्री बद्रीनाथ महिमा एवं श्री सत्यनारायण कथा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है और कथा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में साधना और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए चर्चा में रहे हैं। हाल ही में वे नीलकंठ पर्वत की तलहटी स्थित ध्यान गुफा में साधना करते देखे गए थे, जहां उन्होंने कई दिनों तक तप किया।

प्रशासन और आयोजन समिति श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति की विशेष छटा देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button