देश
हापुड़ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 से ज्यादा लोग घायल

Listen to this News
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में ईद की नमाज के बाद मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि करीब 200 रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। कई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



