उत्तराखंड
चमोली में जंगल की आग का कहर, हाईवे पर खड़ी कार जलकर राख

उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगल की आग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पाटियालधार स्थित नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर हाईवे किनारे खड़ी एक कार जंगल की आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, आसपास के जंगल में लगी आग तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ी कार तक पहुंच गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया और पूरी तरह जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जंगलों में लगातार बढ़ रही आग के कारण स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।



