उत्तराखंड

चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Listen to this News

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल छह लोग सवार थे। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button