उत्तराखंड

सीएम धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी

Listen to this News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ के काउंटडाउन रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस जगाने का अभियान है। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और देशभक्ति की भावना की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान ‘क्यालु’ नामक हिम तेंदुआ शुभंकर का भी अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और साहसिक खेलों को नई पहचान देगा तथा उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button