देश

पंचकूला नगर निगम बैंक घोटाला: 150 करोड़ की हेराफेरी से खरीदी गईं लग्जरी कारें और करोड़ों की प्रॉपर्टी

Listen to this News

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम से जुड़े करीब 150 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, घोटाले की रकम का इस्तेमाल आरोपियों ने लग्जरी गाड़ियां खरीदने और करोड़ों की संपत्तियां बनाने में किया। मामले में कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह समेत कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और विजिलेंस जांच में सामने आया है कि घोटाले से निकाली गई रकम से BMW 7 सीरीज, मर्सिडीज GLS, महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो-एन जैसी महंगी गाड़ियां खरीदी गईं। इसके अलावा पंचकूला और आसपास के इलाकों में कई अचल संपत्तियों में भी निवेश किया गया।

जांच एजेंसियों का दावा है कि नगर निगम के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन को निजी खातों और शेल कंपनियों के जरिए इधर-उधर किया गया। मामले में बैंक अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने घोटाले की रकम से करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियां भी खड़ी कीं। आयकर विभाग और ईडी अब इन संपत्तियों की जांच कर रहे हैं। कई जगहों पर छापेमारी कर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button