उत्तराखंड

IIT काउंसलिंग 2026 में बड़ा बदलाव, 12वीं में कम अंक वाले छात्रों को भी मिलेगा विकल्प भरने का मौका

Listen to this News

देहरादून: IIT काउंसलिंग 2026 को लेकर छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब ऐसे उम्मीदवार, जिनके कक्षा 12 में न्यूनतम निर्धारित अंक से कम स्कोर हैं, वे भी काउंसलिंग प्रक्रिया में अपने विकल्प (choices) भर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, संशोधित नियमों के तहत छात्रों को फिलहाल काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी गई है, हालांकि अंतिम प्रवेश के लिए अपडेटेड और पात्रता पूरी करने वाला स्कोरकार्ड जमा करना अनिवार्य होगा

रिपोर्ट के मुताबिक, यह बदलाव जेईई एडवांस्ड और जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों की मांगों और परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है। इससे बड़ी संख्या में उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो परीक्षा में अच्छे रैंक के बावजूद 12वीं के अंकों की शर्त पूरी नहीं कर पाए थे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीट अलॉटमेंट जेईई रैंक के आधार पर किया जाएगा, लेकिन अंतिम एडमिशन तभी मान्य होगा जब उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधित मार्कशीट जमा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button