उत्तराखंड

देहरादून में NEET अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट; सफलता न मिलने से थी निराश

Listen to this News

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक NEET अभ्यर्थी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने परीक्षा में सफलता नहीं मिलने से निराशा और मानसिक तनाव का जिक्र किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रा लंबे समय से NEET की तैयारी कर रही थी और अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के कारण तनाव में थी। घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button