उत्तराखंड
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान गुजरात का किशोर लापता, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Listen to this News
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुजरात से अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए एक किशोर के गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने के बाद लापता होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और किशोर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। गोताखोरों की मदद से गंगा के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
पुलिस के अनुसार, परिवार गुजरात से धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करने की अपील की है।



