देश

दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा; उमस के बीच हल्की बारिश के आसार

Listen to this News

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, दिनभर उमस भरी गर्मी के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी बढ़ने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश और तेज हवाएं अस्थायी राहत दे सकती हैं, लेकिन बढ़ी हुई नमी के कारण उमस बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और बदलते मौसम का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button