देश
यूजी दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, बीसीए कोर्स के लिए सबसे ज्यादा 580% आवेदन; छात्रों को मिला एक और मौका


नारनौल/महेंद्रगढ़: उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिले में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसमें बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। बीसीए कोर्स के लिए अब तक 580% आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो युवाओं के बीच आईटी और कंप्यूटर शिक्षा की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अंतिम तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। विभाग ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।