उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत का कमाल, महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Listen to this News

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के सुमटी-बैसानी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय क्रिकेटर प्रेमा रावत का चयन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रेमा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों की चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।

प्रेमा रावत को चोटिल ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी की तकनीकी समिति ने उनके चयन को मंजूरी दे दी है।

दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिनर प्रेमा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2023 के सीनियर महिला टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद उन्हें इंडिया-ए टीम और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खेलने का मौका मिला।

प्रेमा के भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही बागेश्वर के सुमटी गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और इसे पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button