उत्तराखंड

हरिद्वार में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे युवक पर हमला, बीच रास्ते में बेरहमी से की गई मारपीट

Listen to this News

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बीच रास्ते में उसे रोककर बेरहमी से पीटा। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत और नाराजगी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button