उत्तराखंड

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में दिखे दुर्लभ वन्यजीव, कैमरा ट्रैप में कैद हुए हिमालयन ताहर, काला भालू और पिका

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड के विश्व धरोहर स्थल नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर समृद्ध जैव विविधता की झलक देखने को मिली है। पार्क में लगाए गए कैमरा ट्रैप में हिमालयन ताहर, साइबेरियन वीजल (नेवला), एशियाई काला भालू और पिका जैसे दुर्लभ वन्यजीव दिखाई दिए हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि नंदा देवी का संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र स्वस्थ और सुरक्षित बना हुआ है। इन वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास उच्च हिमालयी क्षेत्र है और इन्हें खुले वातावरण में देख पाना बेहद खास माना जाता है।

करीब 630 वर्ग किलोमीटर में फैला नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों में शामिल है। यह पार्क कई दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजातियों का घर है तथा अपनी समृद्ध जैव विविधता के कारण यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है।

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि कैमरा ट्रैप में इन प्रजातियों का कैद होना संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है और हिमालयी पारिस्थितिकी के अध्ययन के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button