देश
वैशाली की आस्था और निखिल ने BPSC 70वीं परीक्षा में पाई सफलता, DSP और टैक्स कमिश्नर पद पर हुआ चयन

वैशाली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में वैशाली जिले के दो अभ्यर्थियों आस्था और निखिल ने शानदार सफलता हासिल की है। दोनों ने कठिन प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए चयन सूची में अपनी जगह बनाई है।
जानकारी के अनुसार, आस्था का चयन DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) पद के लिए हुआ है, जबकि निखिल का चयन टैक्स कमिश्नर पद के लिए किया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
BPSC 70वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। चयनित उम्मीदवार अब राज्य प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।



