उत्तराखंड

LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड, यूपी और मुंबई में आरोपियों की 23 संपत्तियां कुर्क

Listen to this News

देहरादून: बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई में आरोपियों से जुड़ी 23 संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

CBI के अनुसार, यह कार्रवाई बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स (BUDS) एक्ट के तहत की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में उत्तराखंड की छह, उत्तर प्रदेश की 16 और मुंबई की एक संपत्ति शामिल है। जांच एजेंसी का कहना है कि इन संपत्तियों को कथित तौर पर निवेशकों से जुटाए गए धन का दुरुपयोग कर खरीदा गया था।

जांच में सामने आया है कि LUCC के जरिए 1.60 लाख से अधिक निवेशकों से कथित रूप से 419 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई। CBI का दावा है कि आरोपी लोगों को विभिन्न निवेश योजनाओं का लालच देकर धन जमा कराते थे और बाद में रकम का गबन कर लिया गया।

CBI ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों की अन्य चल-अचल संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाली संपत्तियों को भी नियमानुसार कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में पीड़ित निवेशकों को राहत दिलाई जा सके।

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वर्ष 2025 में यह मामला CBI को सौंपा गया था। अब तक इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button