उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा मानसून से पहले बंद: सितंबर में फिर शुरू होंगी उड़ानें, 1.37 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

Listen to this News

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलीकॉप्टर सेवा इस बार मानसून शुरू होने से पहले ही बंद कर दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 25 जून के बाद हेली सेवा संचालन की अनुमति नहीं दी है। अब मानसून सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा शुरू की गई थी। इस वर्ष उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नई टेंडर प्रक्रिया के तहत आठ हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन किया था। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जा रही थीं।

22 अप्रैल से 25 जून 2026 तक हेली ऑपरेटरों ने 11,800 से अधिक शटल उड़ानें संचालित कीं, जिनके माध्यम से 1.37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के दर्शन किए।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार, केदारघाटी में मानसून के दौरान लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र हेली सेवाओं को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई। मौसम सामान्य होने और मानसून समाप्त होने के बाद सितंबर में सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button