उत्तराखंड

गुजरात से उत्तराखंड जा रहे एलपीजी टैंकर से 3400 किलो गैस चोरी, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी

Listen to this News

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में एलपीजी गैस चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुजरात से उत्तराखंड जा रहे एक एलपीजी टैंकर से कथित तौर पर करीब 3400 किलोग्राम गैस चोरी कर ली गई। आरोप है कि टैंकर चालक रास्ते में गैस निकालकर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, टैंकर गुजरात से उत्तराखंड के लिए एलपीजी गैस लेकर रवाना हुआ था। रास्ते में पलवल के बहरौला क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास टैंकर को रोका गया, जहां कथित रूप से बड़ी मात्रा में गैस निकाल ली गई। इसके बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

टैंकर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां चालक की तलाश में जुटी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button