उत्तराखंड

9 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

Listen to this News

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल 9 जुलाई से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे वे प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे राजनीतिक मामलों की समिति, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन, 10 जुलाई को केसी वेणुगोपाल वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश कांग्रेस की नई टीम को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button