उत्तराखंड

उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, तोड़ा सुदर्शन अग्रवाल का रिकॉर्ड

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल पद पर रहने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिनों का कार्यकाल पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, पूर्व सैनिकों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा से जुड़े विभिन्न अभियानों को बढ़ावा दिया। साथ ही उन्होंने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों का नियमित दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया।

राज्यपाल बनने से पहले गुरमीत सिंह भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं। वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचे और अपने सैन्य अनुभव तथा नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और जनसरोकारों पर विशेष ध्यान दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button