उत्तराखंड

गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शहर में निकाला रोड शो; ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Listen to this News

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जिले के गोपेश्वर पहुंचकर भव्य रोड शो किया। बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेकर जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से अधिकारी और जनप्रतिनिधि सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button