देश

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: जर्जर छज्जा गिरने से दो मजदूरों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Listen to this News

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। सोहना टी-प्वाइंट के पास एक बंद दुकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में नीचे खड़े दो मजदूर आ गए। दोनों मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बिहार के रहने वाले मजदूरों के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण दुकान के पुराने और जर्जर छज्जे का अचानक गिरना माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button