उत्तराखंड

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संशय बरकरार, प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर तैयारियों पर लगा ब्रेक

Listen to this News

देहरादून। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कार्यक्रम के आयोजन से पहले प्रशासन की आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण तैयारियों पर फिलहाल रोक लग गई है। नगर निगम ने भी स्पष्ट किया है कि प्रशासन से अनापत्ति (एनओसी) और कानून-व्यवस्था संबंधी मंजूरी के बिना परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियों की अनुमति नहीं दी जा सकती।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने 15 से 17 जुलाई तक परेड ग्राउंड के उपयोग के लिए नगर निगम से आवेदन कर निर्धारित शुल्क भी जमा कराया था। हालांकि, प्रशासनिक अनुमति लंबित रहने के कारण कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री लेकर पहुंचे ट्रकों को मैदान में प्रवेश नहीं दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया तथा प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, परेड ग्राउंड पर पहले से सरकारी कार्यक्रम निर्धारित है। साथ ही, कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक और पुलिस संबंधी मंजूरियां अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। इन्हीं कारणों से मैदान में तैयारियों की अनुमति नहीं दी गई।

इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि यदि परेड ग्राउंड पर अनुमति नहीं मिलती है तो वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button