उत्तराखंड

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान बिजली के पोल में उतरा करंट, 9 वर्षीय बच्ची की मौत

Listen to this News

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। घटना आस्था पथ पर हुई, जहां बारिश के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में करंट उतर आया था। बच्ची खेलते समय अनजाने में पोल की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे आस्था पथ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान साइकिल चला रही नौ वर्षीय कुमकुम का पैर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से छू गया। बारिश के कारण पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्ची की पहचान कुमकुम (9), पुत्री रविशंकर, निवासी चंद्रेश्वर नगर, गली नंबर-19, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर बिजली के पोल में करंट उतरना बेहद खतरनाक है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नियमित जांच व सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button